झपकी आने से चावल लदा ट्रेलर पलटा, चालक व हेल्पर घायल
कन्नौज, मई 23 -- तालग्राम, संवाददाता। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार चावल लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर ओवरस्पीड कैमरे के खंभे से टकराने के बाद पलट गया। हादसे में चालक व हेल्पर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व यूपीडा टीम ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के थाना हनुमानगढ़ क्षेत्र के गांव गाडौली निवासी चालक लोकेश पुत्र अशोक कुमार ट्रेलर में सीतापुर से चावल की बोरियां लादकर गुजरात के अहमदाबाद जा रहा था। ट्रेलर में उसके साथ अजमेर जिले के थाना सिखाड़ क्षेत्र के गांव डोलीवाल निवासी हेल्पर ओमप्रकाश पुत्र कालू भी मौजूद था।शनिवार सुबह करीब छह बजे ट्रेलर तालग्राम थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 169 पर मुसाफिरपुर गांव के समीप पहुंचा। इसी दौरान चालक को झपकी आ गई, जिससे ट्रेलर अनियं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.