वाराणसी, मई 21 -- मिर्जामुराद (वाराणसी)। डंगहरिया गांव के समीप हाइवे पर बुधवार सुबह चालक को झपकी आने से कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। प्रतापगढ़ निवासी राम आश्रय पटेल परिवार के साथ कार से प्रयागराज से वाराणसी की ओर आ रहे थे। डंगहरिया के पास चालक को झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर ट्रक में पीछे से जा टकराई। कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। राम आश्रय पटेल तथा तीन वर्षीय विनायक घायल हो गए। कार चालक और बच्चे के पिता एयरबैग खुलने से सुरक्षित बच गए। यह भी पढ़ें- पिकअप-कार की भिड़ंत में हरियाणा के कारोबारी समेत दो की मौत, पत्नी व बेटा घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...