सीतापुर, फरवरी 8 -- सिधौली। सिधौली इलाके में झपकी आने से बाइक सवार तेज रफ्तार वाहन से टकराकर गिर गया। हादसे में बाइक सवार दो लोग चोटिल हो गये। जिसमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। मुंशीगंज निवासी अजीत कुमार यादव संतनगर निवासी साथी प्रदीप कुमार किसी काम से मनवा मार्ग की तरफ जा रहे थे। प्रदीप के मुताबिक वह मनवा चौकी के पास पहुंचे ही थे तभी बाइक चला रहे अजीत को झपकी आ गई। जब जक अजीत बाइक संभाल पाता तब तक तेज रफ्तार वाहन से टकराकर बाइक पलट गई। हादसे में दोनों बाइक सवार चोटिल हो गये। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने दोनों घायलों को सीएचसी सिधौली भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने अजीत की हालत गंभीर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.