झपकी आने से गंगा में गिरा मैदा से भरा ट्रक, दो को बचाया
कन्नौज, जुलाई 12 -- कन्नौज। हरदोई और कन्नौज जिले को जोड़ने वाले मेहंदी घाट पुल पर रविवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। मैदा की बोरियों से लदा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पुल की लोहे की रेलिंग को तोड़ते हुए करीब 20 फीट नीचे गंगा नदी में जा गिरा। यह दुर्घटना सुबह करीब 4:00 बजे की बताई जा रही है, जिसका मुख्य कारण ड्राइवर को अचानक आई झपकी माना जा रहा है। हादसे के वक्त ट्रक में तीन लोग सवार थे। तेज आवाज सुनकर मेहंदी घाट चौकी प्रभारी महेश कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। यह भी पढ़ें- चालक को झपकी आने से टाइल्स लदा ट्रक 20 फुट गहरी खाई में गिरा,बाल-बाल बचा पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से पानी में कूदकर दो लोगों को बेहद नाजुक हालत में बाहर निकाला गया। घायलों की पहचान श्रवण कुमार 36 व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.