झपकी आने से गंगा एक्सप्रेस वे पर पलटा चावल से लदा ट्रक
बदायूं, सितम्बर 25 -- वजीरगंज/सैदपुर, हिटी। गंगा एक्सप्रेस-वे पर कंजुआ गांव के पास चावल से भरा 18 टायर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक दिल्ली से चावल लेकर नेपाल जा रहा था। चालक को झपकी आने से वाहन रॉग साइड में पहुंच गया और पलट गया। हादसे में चालक-परिचालक घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Badaun News: गंगा एक्सप्रेस वे पर ताबूत बनकर दौड़ती डबल डेकर बसेंहादसे का विवरण हादसा वजीरगंज थाना क्षेत्र के गंगा एक्सप्रेस-वे स्थित कंजुआ गांव के पास हुआ। ट्रक दिल्ली से चावल लेकर नेपाल जा रहा था। ट्रक में थाना सिंधौली क्षेत्र के शाहजहांपुर निवासी लक्ष्मीकांत और शेर सिंह सवार थे। कंजुआ गांव के पास पहुंचते ही चालक को झपकी आ गई। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस-वे की दूसरी दिशा में पहुंच गया। कुछ दूरी तक रॉग साइड में जाने के बाद चालक वाहन को संभाल नहीं सका औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.