शामली, जुलाई 1 -- कांधला। थाना क्षेत्र के गांव पंजोखरा के पास सड़क किनारे लगे पिलर से कार टकराने से बागपत निवासी एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। थाना क्षेत्र के गांव पंजोखरा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बागपत निवासी अमित कुमार अपनी कार से बागपत से शामली की ओर जा रहे थे। रास्ते में गांव पंजोखरा के निकट अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने पिलर से जा टकराई। लगातार वाहन चलाने के कारण चालक अमित कुमार को नींद की झपकी आ गई, जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया और हादसा हो गया। यह भी पढ़ें- झपकी आने से कार पिलर से टकराई, बागपत निवासी युवक गंभीर घायल टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तर...