झपकी आने से कार डिवाइडर से टकराई, बड़ा हादसा टला
कन्नौज, मई 15 -- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के चालक को झपकी आने से तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची यूपीडा टीम ने क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। नई दिल्ली के उत्तम नगर स्थित गली नंबर-13 निवासी राजेश मिश्रा पुत्र कपिल देव मिश्रा अपने छह साथियों के साथ कार से बिहार के मुजफ्फरपुर से दिल्ली लौट रहे थे। शुक्रवार तड़के तालग्राम क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 177 पर बीचपूर्व गांव के पास चालक को अचानक झपकी आ गई। इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद कार सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। आसपास से गुजर रहे वाहन चालकों ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.