कन्नौज, जनवरी 9 -- तालग्राम, संवाददाता। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के झपकी आने से अमरूद से लदा एक लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 184 के पास गोवा गांव के समीप हुआ। दुर्घटना में लोडर चालक घायल हो गया। राजस्थान राज्य के जिला करौली थाना नरौली क्षेत्र के गांव खेडला निवासी सरोज पुत्र छुट्टन लोडर में अमरूद लादकर लखनऊ जा रहे थे। तड़के करीब एक्सप्रेसवे पर पहुंचते ही चालक को झपकी आ गई। जिससे लोडर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। सूचना पर यूपीड़ा के सहायक सुरक्षा अधिकारी ओमप्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे और चालक को लोडर से बाहर निकालकर यूपीड़ा एंबुलेंस से तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त लोडर को हटवाकर टोल प्लाजा 193 पर खड़ा कराया गया। उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र ने बताया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.