झपकी आने से अज्ञात वाहन से टकराई कार, पांच घायल
सुल्तानपुर, सितम्बर 25 -- धनपतगंज, संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह करीब 6:15 बजे चालक को नींद की झपकी आने से कार अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में वाहन सवार पांच लोग घायल हो जय गए। सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से कूरेभार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई।पुलिस के अनुसार कार वाराणसी के नदेसर निवासी पीयूष सिंह चला रहे थे। वाहन में राजीव सिंह, संगीता, संतोष सिंह समेत अन्य लोग सवार थे। सभी वाराणसी से लखनऊ जा रहे थे। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 105-200 किलोमीटर के बीच चालक को नींद की झपकी आ गई और वाहन आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गया। सूचना पर पहुंची यूपीडा की टीम ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजवाया। थाना प्रभारी अंजू मिश्रा ने बताया कि सुबह कार के अज्ञात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.