चित्रकूट, अप्रैल 10 -- चित्रकूट। बरगढ़ थाना क्षेत्र के हरदीकलां चौकी प्रभारी 50 वर्षीय राधेश्याम झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे में शुक्रवार को अपरान्ह करीब तीन बजे भौंरी के पास अचानक झपकी आने पर बाइक समेत गिरकर घायल हो गए। हेलमेट पहने होने के कारण वह बाल-बाल बच गए। उनके हाथ, पैर व शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोटें आने पर जिला अस्पताल से प्रयागराज रेफर किया गया है। प्रभारी निरीक्षक बरगढ़ शिवआसरे ने बताया कि चौकी प्रभारी बीती रात एक मामले की विवेचना के सिलसिले में कानपुर गए थे। वहां से लौटने के बाद वह एसपी की एक मीटिंग में शामिल हुए। फिर वापस आ रहे थे। तभी रास्ते में हादसा हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.