मेरठ, मार्च 13 -- दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर काशी गांव के पास शुक्रवार तड़के तेज रफ्तार कार ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार फैजान पुत्र इमरान निवासी रसूलपुर औरंगाबाद, मेरठ कार से दिल्ली जा रहा था। जैसे ही वह टोल प्लाजा पार कर काशी गांव के पीछे पहुंचा, तभी उसे झपकी लग गई। इसी दौरान कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक कार में फंस गया। राहगीरों ने घटना की सूचना दी। क्यूब हाईवे के प्रोजेक्ट हेड अनिल शर्मा ने हाईवे पेट्रोलिंग टीम को मौके पर भेजा।हादसे के कारण दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और कुछ समय के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.