झपकी आने पर ट्रक चालक ने कांवड़ियों की ट्रॉली में मारी टक्कर, दो की मौत
शाहजहांपुर, अगस्त 21 -- जैतीपुर। जैतीपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। नवादा मोड़ के पास आलू लदे ट्रक ने कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में छह कांवड़िए गंभीर रूप से घायल हो गए। बरेली ले जाते समय दो कांवड़ियों की मौत हो गई। बमिहाना गांव से करीब 15 कांवड़ियों का जत्था शुक्रवार तड़के बदायूं के दातागंज क्षेत्र स्थित बेलाडांडी रामगंगा घाट से जल भरकर गांव लौट रहा था। सभी को गांव के ही शिव मंदिर में जलाभिषेक करना था। सुबह करीब पांच बजे जत्था नवादा मोड़ पर पुलिस चौकी से करीब 500 मीटर पहले पहुंचा। इसी दौरान पीछे से आ रहे आलू लदे ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी。 यह भी पढ़ें- बरेली में कांवड़ियों के जत्थे को बेकाबू ट्रक ने रौंदा; 3 लोग घायल, डेढ़ घंटे जाम रहा हाइवेदुर्घटना का कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.