झपकी आते ही डिवाइडर से टकराकर पलटा ट्रक, एक्सप्रेसवे पर बिखरे रिफाइंड के पैकेट
कन्नौज, सितम्बर 8 -- तालग्राम, संवाददाता। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के चालक को झपकी आने से रिफाइंड तेल से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर मध्य डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गया। हादसे के बाद ट्रक में लदे फॉर्च्यून ऑयल के पैकेट एक्सप्रेसवे पर फैल गए। दुर्घटना में चालक और हेल्पर घायल हो गए। यूपीडा की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को प्राथमिक उपचार दिया और यातायात व्यवस्था संभाली। राजस्थान के नागौर जिले के चितावा थाना क्षेत्र के मंगलपुरा निवासी चालक रामनिवास पुत्र मोटाराम और डीडवाना थाना क्षेत्र के करकेड़ी चितावा निवासी हेल्पर नरेश पुत्र आत्माराम ट्रक से जयपुर से फॉर्च्यून ऑयल के पैकेट लेकर कोलकाता जा रहे थे। यह भी पढ़ें- स्टेयरिंग पाइप फटने से डिवाइडर तोड़कर पलटा ट्रक मंगलवार तड़के करीब तीन बजे तालग्राम थाना क्षेत्र में किलोमीटर 180 पर अमो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.