झपकी, रफ्तार और थकान का ट्रिपल अटैक, एक्सप्रेसवे पर नहीं थम रहे हादसे
कन्नौज, जुलाई 10 -- तालग्राम, संवाददाता। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे का तालग्राम क्षेत्र लगातार सड़क हादसों का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। अप्रैल से जून के बीच इस क्षेत्र में हुए आठ बड़े हादसों में आठ लोगों की जान जा चुकी है, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। शुक्रवार तड़के किलोमीटर 172 पर तेज रफ्तार बस के ट्रक में पीछे से घुस जाने से चालक समेत 15 लोग घायल हो गए। इससे एक बार फिर लंबी दूरी तय करने वाले चालकों की थकान, झपकी और तेज रफ्तार को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जांच-पड़ताल में सामने आया कि बीते तीन माह में हुई अधिकांश दुर्घटनाओं की वजह चालक को आई झपकी रही। कई मामलों में वाहन चालक रातभर सफर करने के बाद सुबह तड़के नियंत्रण खो बैठे। कहीं आगे चल रहे वाहन में टक्कर हुई तो कहीं वाहन डिवाइडर या क्रैश बैरियर से जा टकराया। एक हादसा टायर फटने और एक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.