नई दिल्ली, जुलाई 17 -- पुरुष हों या महिलाएं, बाल झड़ने से आज की डेट में हर कोई परेशान है। दरअसल आजकल का हमारा लाइफस्टाइल ही कुछ ऐसा हो गया है, जिसमें स्ट्रेस, खानपान, हार्मोनल बदलाव, पोषण की कमी और गलत हेयर केयर रूटीन जैसी तमाम चीजें बालों के झड़ने की वजह बन रही हैं। ये तो आपने भी नोटिस किया होगा कि अगर एक बार हेयरफॉल शुरू हो जाए तो फिर जल्दी से कंट्रोल होने का नाम नहीं लेता। बाल गुच्छा भर-भर के निकलते हैं। अगर आपके साथ भी यही हो रहा है, तो तीन दिन लगातार डॉ उपासना की बताई ये रेमेडी फॉलो कर के देखें। आपको बस नारियल तेल में 1 चीज मिलाकर तीन दिन लगातार लगानी है, बालों का झड़ना काफी हद तक कंट्रोल होना शुरू हो जाएगा। आइए डिटेल में जानते हैं -नारियल तेल में ये 1 चीज मिलाकर होगा फायदा आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ उपासना वोहरा बताती हैं कि अगर आपके बा...