देहरादून, जून 17 --  झड़ीपानी क्षेत्र में भूमिधरों और उत्तर रेलवे का विवाद सुलझाने का नाम नहीं ले रहा है। जेसीबी लेकर दुकान तोड़ने का प्रयास कर रहे रेलवे पुलिस और ओक ग्रोव स्कूल प्रशासन की टीम का स्थानीय लोगों ने भारी विरोध किया। बुधवार को रेलवे की ओर से टीम जेसीबी लेकर ओकग्रोव स्कूल के सामने दुकान तोड़ने के लिए पहुंची। इसकीसूचना पर लोग एकत्रहो गए।लोगों ने टीम की कार्रवाई का विरोध किया। विरोध के कारण रेलवे प्रशासन को अपनी कार्रवाई रोकनी पड़ी। स्थानीय लोगों का कहना है कि उत्तर रेलवे और भूमिधरों बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है और कई बार सीमांकन भी किया जा चुका है, लेकिन उसके बावजूद भी रेलवे प्रशासन सीमांकन मानने को तैयार नहीं है। यह भी पढ़ें- झड़ीपानी में रेलवे भूमि बता लोगों के उत्पीड़न का आरोप लगाया जेसीबी लेकर दुकान तोड़ने का प्रयास कर रहे रेल...