नोएडा, जुलाई 1 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। प्राधिकरण ने बुधवार को सेक्टर-168 स्थित झट्टा गांव में सरकारी जमीन पर हो रहे कब्जे को हटवाया। यह करीब 30 हजार वर्ग मीटर जमीन है, जिसको खाली कराया गया है। कार्रवाई के दौरान टीम को लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। प्राधिकरण के महाप्रबंधक ए.के अरोड़ा ने बताया कि वर्क सर्किल-10 के वरिष्ठ प्रबंधक के नेतृत्व में प्राधिकरण के पुलिस की मदद से इस अतिक्रमण को हटाया गया। सेक्टर-156 स्थित झट्टा गांव का खसरा नंबर-328 है, जिस पर कुछ लोग अतिक्रमण कर रहे थे। यहां पर चारदीवारी कर छोटे भूखंड काटे जा रहे थे। आने वाले समय में इसको कॉलोनी का रूप दिया जाना था, इससे पहले ही प्राधिकरण ने कार्रवाई कर दी थी। महाप्रबंधक ने बताया कि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...