झटपट पोर्टल के आवेदनों की होगी निगरानी
गोरखपुर, अक्टूबर 6 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। नए बिजली कनेक्शन के लिए झटपट पोर्टल पर आने वाले आवेदनों की अब बिजली निगम के अधिकारी नियमित निगरानी करेंगे। आवेदन स्वीकार होने के बाद कनेक्शन देने में अनावश्यक देरी या लापरवाही मिलने पर संबंधित अभियंता की जवाबदेही तय की जाएगी। मुख्य अभियंता वितरण जोन प्रथम ई. लोकेंद्र बहादुर सिंह ने अधिकारियों को झटपट पोर्टल के आवेदनों की निगरानी कर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बिजली निगम ने उपभोक्ताओं को राहत देते हुए एलटी लाइन से 300 मीटर तक नए कनेक्शन के लिए अलग से एस्टिमेट बनवाने की व्यवस्था खत्म कर फिक्स कनेक्शन शुल्क निर्धारित किया है। यानी 300 मीटर तक की दूरी के लिए निर्धारित शुल्क जमा कर कनेक्शन दिया जा सकेगा। हालांकि यह व्यवस्था कॉलोनाइजर और डेवलपर की ओर से विकसित कॉलोनियों पर ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.