गिरडीह, अगस्त 20 -- बेंगाबाद। जेपीएससी और सीजीएल परीक्षा रद्द होने का झटका बेंगाबाद प्रखंड सह अंचल कार्यालय को भी लगा है। सरकार के नोटिफिकेशन के बाद यहां पदस्थापित 4 पदाधिकारियों की नौकरी तत्काल प्रभाव से चली गई। नतीजतन आपूर्ति, श्रम, कल्याण और अंचल निरीक्षण जैसे अहम विभागों के पद एक साथ खाली हो गए हैं। नौकरी गंवानेवालों में नयन शेखर सन्नी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, सदानंद कुमार श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, अफजल अंसारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी और श्वेताभ रंजन अंचल निरीक्षक शामिल हैं। 17 अगस्त की रात मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा परीक्षा रद्द करने की घोषणा और सरकार के नोटिफिकेशन के बाद 18 अगस्त को अफजल अंसारी और नयन शेखर सन्नी अपने कार्यालय पहुंचे। दिनभर उन्होंने लंबित फाइलों और योजनाओं का निपटारा किया। शाम को बीडीओ से मुलाकात के बाद दोनों मायू...