नई दिल्ली, मार्च 20 -- ऑनलाइन खाना मंगाने वाले यूजर्स के लिए खबर बड़ा झटका है। क्योंकि फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Zomato ने अपनी प्लेटफॉर्म फीस बढ़ा दी है, जिससे अब हर ऑर्डर पहले से थोड़ा महंगा पड़ने वाला है। कंपनी ने अपनी प्लेटफॉर्म फीस 2.40 रुपए बड़ा दी। यह रकम छोटी लग सकती है, लेकिन अगर आप अक्सर खाना ऑर्डर करते हैं, तो महीने भर में यह खर्च काफी बढ़ सकता है। यह बदलाव ऐसे समय में आया है जब पहले से ही फूड डिलीवरी पर कई तरह के चार्ज लगते हैं, जैसे डिलीवरी फीस, पैकेजिंग चार्ज और टैक्स। ऐसे में प्लेटफॉर्म फीस बढ़ने से यूजर्स की जेब पर सीधा असर पड़ना तय है। पहले कितना था चार्ज और अब कितना हुआ Zomato ने अपनी प्लेटफॉर्म फीस 12.50 रुपए से बढ़ाकर 14.90 रुपए कर दी है। इसका मतलब है कि हर ऑर्डर पर अब यूजर्स को 2.40 रुपए ज्यादा देने होंगे। यह बदलाव यूजर्स ...