वाराणसी, अगस्त 7 -- रामेश्वर, संवाद। रैसी रामपुर (पट्टी) गांव में शुक्रवार सुबह खेत में लगे झटका मशीन के बाड़ के करंट की चपेट में आने से भाजपा के बूथ अध्यक्ष 61 वर्षीय राजेश सिंह की मौत हो गई। वह बिजली विभाग के कर्मचारी थे, एक साल पहले ही सेवानिवृत्त हुए थे। फसल को जानवरों से बचाने के लिए चारों ओर बाड़ लगाकर झटका मशीन लगाई जाती है। राजेश सिंह का गांव के बाहर सिवान में खेत है। उन्होंने खेत के चारों ओर झटका मशीन लगावा रखी थी। शुक्रवार सुबह वह फसल देखने पहुंचे। तभी झटका मशीन के तार में उतर रहे करंट की चपेट में आ गए। उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी तब हुई, जब परिवार के लोग उन्हें भोजन के लिए बुलाने खेत की तरफ गए। वहां वे मृत पड़े थे। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाथी बाजार ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वह तीन पुत्रों का ...