गोरखपुर, मार्च 10 -- सिकरीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के डड़वा गांव में सब्जी की फसल की सुरक्षा के लिए लगाए गए तारबाड़ में करंट उतरने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। सोमवार को हुई घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सिकरीगंज पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, डड़वा गांव निवासी दीनदयाल मौर्य ने बताया कि घर के दक्षिण तरफ स्थित अपने खेत में लगाई गई सब्जी की फसल की सुरक्षा के लिए तारबाड़ लगाया गया था। सोमवार को करीब 11 बजे उनके बेटे हिमांशु मौर्य और पत्नी रीता देवी खेत में काम कर रहे थे। तभी अचानक झटका मशीन के तार में करंट आ गया और दोनों उसकी चपेट में आ गए। करंट लगने से मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, झटका देने के लिए तार में बैट्री से करंट की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.