बदायूं, अप्रैल 1 -- मक्का की बुवाई के दौरान झटका मशीन से तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने खेत मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मुसिया नगला में सोमवार को हुए हादसे के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खेत मालिक के सतेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अजय कुमार पुत्र प्रेमपाल की तहरीर पर सतेंद्र पुत्र नेतराम के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप है कि खेत की सुरक्षा के लिए लगाए गए झटका मशीन के तार में विद्युत करंट छोड़ा गया था, जिसकी चपेट में आकर तीन मजदूर झुलस गए।हादसे में विष्णु मोहन 18 वर्ष पुत्र मदनलाल की मौत हो गई थी, जबकि सुनील 24 वर्ष पुत्र लक्ष्मण गंभीर रूप से झुलस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.