झटका मशीन की चपेट में आने से किसान की मौत
अंबेडकर नगर, अगस्त 14 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अहिरौली थाना क्षेत्र के जरूखा गांव में शुक्रवार सुबह खेत की रखवाली के लिए लगाई गई झटका मशीन की चपेट में आने से 56 वर्षीय किसान की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में हड़कंप मच गया, जबकि परिवार में कोहराम मचा है। मृतक की पहचान राजितराम पुत्र स्व. मनीराम, निवासी जरूखा के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: झटका मशीन की चपेट में आने से किसान की मौत दुर्घटना का विवरण बताया गया कि राजितराम ने धान की फसल को जानवरों से बचाने के लिए खेत में झटका मशीन लगा रखी थी। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे राजितराम खेत के पास लगे पेड़ से दातून तोड़ने गए थे। इसी दौरान वह झटका मशीन से जुड़े विद्युत तार की चपेट में आ गए। करंट का जोरदार झटका लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।पुलि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.