संभल, मई 31 -- गो सेवा संस्थान और समाज हित संरक्षण समिति के नेतृत्व में विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों ने डिप्टी कलेक्टर वंदना मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर झटका मशीनों की बिक्री और उपयोग पर रोक लगाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि खेतों और छतों पर लगाए गए करंटयुक्त तार पशुओं, बच्चों और आम लोगों के लिए खतरा बन रहे हैं। हाल के महीनों में करंट लगने से कई लोगों की मौत होने का भी उल्लेख किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने जिले में लगी झटका मशीनों को हटवाने तथा अवैध विद्युत प्रवाह वाले तार लगाने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- झटका मशीनों पर रोक की मांग, सौंपा ज्ञापन इस दौरान राजेश स्वरूप अश्वनी महाराज, शिवभक्त शर्मा, नितिन नागर, नवीन सर्राफ सभासद, ठाकुर पीताम्बर सिंह, जवाहर यादव मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...