गौरीगंज, मार्च 24 -- अमेठी,संवाददाता।जिले के जामो कोतवाली क्षेत्र के संभई गांव में एक दर्दनाक हादसे में खेत में फसल सुरक्षा के लिए लगाए गए सोलर पैनल के करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सुबह सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामशाहपुर निवासी 50 वर्षीय सुनील कुमार सोमवार की शाम अपनी दिनचर्या के अनुसार घर से बाजार के लिए निकले थे। वापस लौटते समय साइकिल पर सवार होने के दौरान वे अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक गड्ढे में जा गिरे। गड्ढा उस खेत के पास था जहां किसान ने फसल की सुरक्षा के लिए सोलर पैनल से संचालित विद्युत तार लगा रखा था। गिरने के साथ ही वे इस करंट की चपेट में आ गए और रात में ही उनकी मौत हो गई।रात भर वे उसी स्थान पर पड़े रहे और परि...