झटका : छह बड़े बैंकों ने तुरंत बढ़ा दीं ब्याज दरें
नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। त्योहारों से पहले पुराने ऋण की किस्त और नया कर्ज महंगा होना शुरू हो गया है। आरबीआई द्वारा बुधवार को रेपो दर में बढ़ोतरी के तुरंत बाद ही देश के छह बड़े बैंकों ने कर्ज की ब्याज दरें बढ़ा दीं। इसका सीधा असर उन लोगों पर पड़ेगा, जिन्होंने फ्लोटिंग दर पर कर्ज लिया है। नई ब्याज दरें लागू हो गई हैं। इन बैंकों ने अपनी रेपो आधारित ऋण दरों (आरएलएलआर और आरबीएलआर) में 25 आधार अंक की बढ़ोतरी की है। पंजाब नेशनल बैंक ने आरएलएलआर 8.10 फीसदी से बढ़ाकर 8.35 फीसदी कर दी है। इसी तरह इंडियन बैंक ने आरबीएलआर 7.95 फीसदी से बढ़ाकर 8.20 फीसदी, बैंक ऑफ बड़ौदा ने 7.90 फीसदी से बढ़ाकर 8.15 फीसदी, बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन ओवरसीज बैंक ने भी आरबीएलआर बढ़ाकर 8.35 फीसदी कर दी है। निजी क्षेत्र के तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.