झटका: सड़क चौड़ीकरण के दावे फुस्स, श्रेय लेने में व्यस्त रहे सांसद-विधायक
बिजनौर, अप्रैल 9 -- नजीबाबाद में काफी लंबे समय से आजाद चौक से मुंसफी तक की बदहाल सड़क बनवाने की मांग चली आ रही है। उक्त सड़क चौड़ीकरण के बड़े-बड़े दावे करने वाले जनप्रतिनिधि बस दावों तक ही सीमित रह गए। प्रस्ताव हुआ पर बजट पास ना कर सके। नजीबाबाद मे आजाद चौक से मुसंफी तक सड़क लम्बे समय से बदहाल है, लोग बड़े-बड़े गड्ढे से होकर गुजरने को मजबूर है। दरअसल ये हरिद्वार बाईपास भी है, शहर को जाम से बचाने के लिए वाहनों को उक्त मार्ग से गुजारा जाता है। और मुंसफी होने के कारण उक्त मार्ग से हजारों लोग रोजाना गुजरते हैं चाहे वह वकील हो जज हो या फिर आम लोग। वित्तीय वर्ष 2025-26 में लोक निर्माण विभाग की ओर से उक्त मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव भेजा गया था। प्रस्ताव पास भी हो गया था, लेकिन जनप्रतिनिधि जिसमें विधायक, सांसद और भी कई नेता सभी प्रस्ताव पास कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.