बागपत, मार्च 29 -- बड़ौत। महंगी होती जा रही शिक्षा के बीच स्कूलों ने शासन के आदेशों को ताक पर रखकर फीस वृद्धि कर दी है। 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी ट्रांसपोटेशन के नाम से फीस बढ़ाकर अभिभावकों की मुसीबतें बढ़ा दी है। पहले से ही स्कूलों ने किताबों के नाम पर भी अभिभावकों को महंगाई का झटका दिया हुआ है। पिछले साल की तुलना में किताबों के सेट कई गुने तक महंगे खरीदने पड़ रहे हैं। कानून को ताक पर रखकर स्कूलों ने एक ही दुकान से किताब खरीदने के लिए अभिभावकों को मजबूर किया हुआ है। जूते-मौजे के नाम पर भी अभिभावक चक्करधिन्नी बने हुए हैं। स्कूलों ने नए सत्र में ऐसे आर्टिकल के जूते लगा दिए हैं, तो एक निर्धारित दुकान पर ही मिल रहे हैं। वहां पर जूते की कीमत आसमान छू रही हैं। अभिभावकों की सबसे बड़ी चिंता अब ट्रांसपोटेशन ने बढा दी है। अभिभावकों राजेश जैन, ज्योति, सचि...