बगहा, मार्च 16 -- मैनाटाड़, एक प्रतिनिधि। इनरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत झंझरी चौक के समीप नहर किनारे सोमवार को एक विशाल अजगर सांप देख सनसनी फैल गयी। अजगर को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी। स्थानीय ग्रामीण नगिना पटेल, सोहन पटेल, हरिनारायण पटेल, जयनारायण पटेल , रामबाबू साह ,रिषु कुमार आदि ने बताया कि दोपहर में लोगों की नजर नहर किनारे पड़े एक बड़े अजगर सांप पर पड़ी। पहले तो लोगों को वश्विास नहीं हुआ, लेकिन जब सांप हिलता-डुलता दिखा तो लोग पास जाकर देखें ।ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। लोगों ने सूझबूझ का परिचय देते हुये लगभग पंद्रह फीट लंबे अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू किया। वहीं मानपुर फॉरेस्टर हिमांशु कुमार ने बताया कि वन कर्मियों की टीम को मौके पर भेज दिया गया है। ग्रामीण अजगर को सुरक्षित पकड़ कर रखे हुए है। उन्होंने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.