बगहा, जून 14 -- मैनाटाड़। पिड़ारी पंचायत के झझरी निवासी जटा महतो के बाइस वर्षीय पुत्र साजन कुमार की लद्दाख में मौत हो गयी है। साजन तीन महीने पहले ही वहां गया हुआ था। वह प्लंबर मिस्त्री का काम करता था। उसके साथ उसका बड़ा भाई राजन कुमार भी रहता है। शनिवार की रात साजन खाना खाकर अपने रूम में सोने चला गया। किंतु रात में ही उसकी मौत हो गई। लद्दाख में ही साजन का पोस्टमार्टम कराया गया। इधर, घटना की ख़बर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता पिता जटा महतो ,माता ध्रुवतारा देवी,बहन मनीषा देवी सहित अन्य परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल हो गया। परिजनों ने बताया कि साजन कुमार की शादी अगले साल मार्च महीने में होने वाली थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...