गाज़ियाबाद, मार्च 8 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। टीला मोड़ थाना क्षेत्र में एक टैक्सी चालक को कॉलोनी में हो रहे झगड़े का कारण पूछना खासा भारी पड़ गया। कारण पूछने पर तीन लोगों ने चालक को मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। मामले में टैक्सी चालक के भाई ने मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।पंचशील कालोनी निवासी बिट्टू चौधरी ने बताया कि उनका छोटा भाई विकास चौधरी टैक्सी चलाता है। पांच मार्च को सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह टैक्सी लेकर कॉलोनी में वापस आया था। इस दौरान कॉलोनी में दो पक्षों के बीच झगड़ा होता देखकर भाई ने गली में खड़े एक युवक से झगड़े का कारण पूछा। तभी गली रहने वाले भोलू, उसके भाई रोहित और दो रिश्तेदारों ने विकास की लाठी डंडों से पिटाई कर दी। शोर सुनकर वह अपने भाई को बचाने पहुंचे तो हमलावर मौके से फरार हो गए। विकास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.