झगड़ा शांत कराने पहुंची पीआरवी 112 पर चाकू से हमला, दो सिपाही घायल
चित्रकूट, सितम्बर 3 -- मऊ, संवाददाता। बरगढ़ थाना क्षेत्र के अशोक चौराहा स्थित शराब ठेके के पास बुधवार की रात दो परिवारों के बीच हो रहे विवाद की सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम पर एक पक्ष ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में टीम के दो सिपाही गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनो सिपाहियों का सीएचसी में इलाज कराया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर नामजद हमलावर को दबोच लिया है। घटना बरगढ़ कस्बा स्थित अशोक चौराहा के समीप शराब के ठेके के पास बुधवार की देर रात हुई। पुलिस के मुताबिक यहां दो परिवारों के बीच विवाद की सूचना डायल 112 को मिली थी। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: चित्रकूट में झगड़ा शांत कराने पहुंची पुलिस पर हमला, दो सिपाही घायल जानकारी मिलने पर मौके पर टीम पहुंची। टीम ने विवाद कर रहे दोनो पक्षों के लोगों को समझाया। फिर भी जब वह विवाद से नहीं माने तो पकड़ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.