बगहा, अप्रैल 23 -- संजय कुमार मैनाटाड़, एक प्रतिनिधि। स्थानीय थाना के पुरैनिया गांव में झगड़ा छुड़ाने गए सोहराब मियां की पिटाई करने की घटना घटी है। मामले में चार लोगों पर मैनाटाड़ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।घायल शोहराब आलम के फर्दबयान पर पुरैनिया के ही शेख फैयाज,शेख अफ़राद,शेख लालू और शेख नेहाल को नामजद किया गया है। आरोप है कि गांव के दो लोग आपस में झगड़ा कर रहे थे। वह उस समय बगल से गुजर रहा था। झगड़ा होते देख मैं छुड़ाने चला गया।तभी उक्त चारों लोग एक राय होकर मुझे लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.