दरभंगा, मार्च 19 -- गौड़ाबौराम। किरतपुर प्रखंड के झगरुआ पैक्स अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में हवीउर रहमान 727 मत पाकर चुनाव जीत गये।इनके निकटतम प्रत्याशी शमशुल को 127 मत प्राप्त हुए। निर्वाचन अधिकारी युसूफ सिराज ने चुनाव परिणाम की घोषणा करते हुए कहा कि जमालपुर पैक्स अध्यक्ष पद के लिए हुये चुनाव में ओवैस उर्फ गुलाब निर्वाचित घोषित किए गये हैं। रसियारी पौनी पैक्स अध्यक्ष पद पर पंकज पांडे ने चुनाव जीत कर अपनी सीट बरकरार रखा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...