दरभंगा, मार्च 7 -- गौड़ाबौराम। किरतपुर प्रखंड की झगरुआ पंचायत में मनरेगा योजना में कथित रूप से बड़े पैमाने पर गड़बड़ी किए जाने का मामला उजागर हुआ है। ग्रामीण रेहान आलम व इश्तेयाक आलम ने बताया कि झगरुआ पंचायत के रोजगार सेवक, पीटीए व कनीय अभियंता की साठगांठ से बिना कोई काम कराये एक दर्जन से अधिक योजनाओं के नाम पर फर्जी तरीके से लाखों रुपये की निकासी की गई है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौपें आवेदन में कहा है कि झगरुआ में राजन झा के खेत से सोहन झा के खेत तक, सुभाष झा के कलम से कमलाबलान बांध तक, योगी पासवान के खेत के निकट से अलाउद्दीन के खेत तक बाढ सुरक्षा बांध का निर्माण कार्य किए बिना लाखों रुपये की राशि की निकासी की गई है।इसी तरह झगरुआ गांव के बबलू चौपाल के घर से लालधारी चौपाल के घर तक, श्याम मुखिया के घर से दिगम्बर के खेत तक, राजू चौपाल के खे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.