फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 8 -- फर्रुखाबाद । थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव उम्बरपुर त्योरी निवासी सुनील कुमार दिवाकर का गांव के ही युवक से जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। सुबह सुनील कुमार अपनी दुकान खोलने गए तो उन्हें अपनी दुकान के आगे गिट्टी व ईंटें पड़ी मिली। जिसको लेकर सुनील कुमार ने युवक से अपनी दुकान के सामने से गिट्टी व ईंटें हटाने को कहा। जिस पर युवक ने अपनी जगह में ईंटें डालने की बात कही। जिसको लेकर दोनो में गाली गलौज होने लगा। बिबाद बढ़ने पर अचानक लाठी डंडे चलने लगे। मारपीट होते देख किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। यह भी पढ़ें- झगड़े में लाठी-डंडे चले, आठ घायल पुलिस ने मौके से कई लोगो को हिरासत में लेकर थाने ले आई। मारपीट में सुनील कुमार दिवाकर उनकी मां गिरजा देवी, अनिल कुमार, रतिराम, अंकित कुमार, शिवानी, राधा और विमला देवी ...