झगड़े में लाठी-डंडे चले, आठ घायल
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 7 -- नवाबगंज। उम्बरपुर त्योरी गांव निवासी सुनील कुमार दिवाकर का गांव के ही युवक से जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार सुबह लगभग छह बजे वह अपनी दुकान खोलने गए तो उन्हें अपनी दुकान के आगे गिट्टी व ईंटे पड़ी मिली। जिसको लेकर उन्होने, युवक से अपनी दुकान के सामने से गिट्टी व ईंटे हटाने को कहा। जिस पर युवक ने अपनी जगह में ईंटे डालने की बात कही। जिसको लेकर दोनो में गाली गलौज होने लगा। विवाद बढ़ने पर अचानक लाठी डंडे चलने लगे। मारपीट होते देख किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। फायरिंग होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से कई लोगो को निगरानी में लेकर थाने ले आई। मारपीट में सुनील कुमार दिवाकर उनकी मां गिरजा देवी , अनिल कुमार, रतिराम, अंकित कुमार, शिवानी, राधा और विमला देवी घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने मेडिकल के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.