झगड़े में बीच-बचाव को पहुंचे ग्रामीण को लगी गोली, रेफर
आगरा, जून 24 -- कासगंज। शहर कोतवाली क्षेत्र के बढ़ारी वैश्य गांव में बुधवार सुबह खेत पर मक्का की फसल काटने की मजदूरी को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इसी दौरान एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। एक गोली झगड़े में बीचबचाव कर रहे ग्रामीण को जा लगी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल से रेफर किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने मौका मुआयना किया है। पीड़ित के बयान व तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। घटनाक्रम के अनुसार बुधवार सुबह करीब नौ बजे गांव बढ़ारी वैश्य के रहने वाले दो लोगों में मक्का की फसल काटने के रुपयों को लेकर झगड़ा शुरू हुआ। दोनों के बीच मारपीट हो गई। इसके बाद दोनों ही पक्षों से अन्य लोग आ गए और विवाद बढ़ गया। गांव के लोगों को लड़ता झगड़ता देख रुकुमपाल उर्फ बंटू पहुंच गया और बीच ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.