मुरादाबाद, मार्च 1 -- - सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का मामला, नामजद आरोपी पर जानलेवा हमले का केस दर्ज मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में दो लोगों के झगड़े के दौरान बीच बचाव करना एक युवक को भारी पड़ गए। झगड़ा कर रहे एक युवक ने उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिया। मामले में घायल युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के कंजरी सराय निवासी अमरपाल ने सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा हरिओम बजरंग दल से जुड़ा है। शनिवार रात करीब 9 बजे वह कपूर कंपनी से घर लौट रहा था। गाड़ीखाना के पास पहुंचा तो वहां साहिब सिंह और अर्जित उर्फ जीता आपस में लड़ रहे थे। अमरपाल के अनुसार उनका बेटा हरिओम दोनों की लड़ाई में बीच बचाव करने लगा। आरोप है कि तभी अर्जित उर्फ जीता ने हरिओम के ऊपर चाक...