बरेली, मार्च 16 -- शीशगढ़। थाना क्षेत्र के गांव में चाऊमीन को लेकर हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। विवाद में बीच बचाव करने वाले व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जाफरपुर निवासी पीड़ित मुश्ताक ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि शनिवार शाम चाऊमीन को लेकर बच्चों में झगड़ा हो रहा था। झगड़ा होते देख वह बचाने पहुंचे तो गांव के कुछ लोग आ गए और गाली देते हुए पीटने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। शोर शराबा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित मुश्ताक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी,हफीज, हसीब,हनीफ,रहीस निवासी जाफरपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.