गाज़ियाबाद, मार्च 5 -- गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र के सराय नजर अली में होलिका स्थल पर हो रहे विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सराय नजर अली निवासी नरेश यादव ने पुलिस को बताया कि वह और उसका भाई मोनू उर्फ प्रमोद मंगलवार रात पड़ोस में लगाए गए होलिका स्थल पर पहुंचे थे। वहां कुछ लोगों के बीच झगड़ा हो रहा था। इसी दौरान उसने और प्रमोद ने विवाद शांत कराने के लिए बीच-बचाव करने की कोशिश की। आरोप है कि इस दौरान प्रिंस उर्फ रवि अपने साथियों सूरज, जतिन और राजा के साथ आ गया। सभी ने प्रमोद पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के संबंध में नरेश यादव ने चार मार्च को नगर कोतवाली में शिकायत दी। एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...