फरीदाबाद, मार्च 13 -- पलवल, संवाददाता। जिले के फुलवाड़ी गांव में होली के दिन हुए झगड़े में घायल ओमप्रकाश की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव फुलवाड़ी निवासी सुमित, आकाश उर्फ बादल, सोनू और मोनू के रूप में हुई है। गांव के रहने वाले अरुण की शिकायत पर कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में कहा गया कि चार मार्च को वह अपने परिवार के साथ घर पर होली का त्योहार मना रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग उनके घर के बाहर आकर गाली-गलौच करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने छत से पत्थर फेंके और डंडों, कुल्हाड़ी व कंडे से हमला कर दिया। इस हमले में अरुण, संदीप, उनकी मां और पिता ओमप्रकाश घायल हो गए। ओमप्रकाश को गंभीर हालत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.