गुड़गांव, मार्च 30 -- गुरुग्राम। नाली के पानी की निकासी को लेकर हुए झगड़े में चलाई गोली के मामले में गुरुग्राम पुलिस ने एक और आरोपी को आईएमटी चौक मानेसर के समीप से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गांव बासकुसला की ढाणी निवासी 26 वर्षीय अमित के रूप में हुई है। इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गत 23 दिसंबर को बार गुर्जर पुलिस चौकी में सूचना मिली थी कि गांव बार गुर्जर में गोली चली है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी कि उसके पड़ोसी दिनेश उर्फ धन्नी ने उसे कॉल करके नाली का पानी रोकने की धमकी दी थी। इसी दिन रात करीब 10 बजे वह घर के बाहर खड़ा था। दिनेश व उसके साथी एक थार में सवार होकर गए। उन्होंने उसके ऊपर गोली चला दी। बचने के लिए वह घर के अंदर भाग गया। 24 दिसंबर को पुलिस ने ...