रामपुर, मार्च 18 -- पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान कर दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार अकबर अली पुत्र मल्लीह निवासी दुन्दावाला नरपतनगर को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आई। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.