कन्नौज, मार्च 14 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इस्माइलपुर में तकरीबन एक सप्ताह पहले हुए झगड़े के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।ग्राम इश्माइलपुर निवासी संजय कुमार ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि सात मार्च को गांव के आशू शाक्य पुत्र अमरपाल शाक्य, पूनम पत्नी अमरपाल व सुषमा देवी पत्नी आशू शाक्य मेरे दरवाजे पर आकर गाली गलौज करने लगे। जब उसने विरोध किया तो मारना पीटना शुरू कर दिया। जब पुत्री प्रियंका शाक्य व मेरी पत्नी संतोषी देवी ने बचाने का प्रयास किया तो उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया।और जान से मार डालने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.