एटा, मार्च 19 -- आपस में हुए झगड़े के बाद पत्नी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। कोतवाली जलेसर के गांव फाजिलपुर निवासी ओमवीर (32) पुत्र अमर सिंह का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले भी आपस में विवाद हुआ था। गुरुवार को भी आपस में झगड़ा हो गया। आरोप है कि पत्नी ने डायल-112 पुलिस को सूचना दे दी। इस पर पति गुस्से में कमरे में चला गया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे में पहुंचे घरवालों ने शव लटका देखा। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। एसएचओ जलेसर संजय पाल राघव ने बताया कि दंपति में आपस में झगड़ा हुआ था। इसके बाद डायल-112 पुलिस को पत्नी ने सूचना दे दी थी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.