आरा, मार्च 17 -- आरा, हि.सं.। जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के खरईचा गांव में सोमवार की रात पत्नी ने गुस्से में नशेड़ी पति का निजी अंग काट दिया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। जख्मी खरईचा गांव निवासी नरेश मुसहर का 24 वर्षीय पुत्र शिव कुमार मुसहर है। हालांकि घटना का मूल कारण फिलहाल पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है। इधर, जख्मी शिव कुमार मुसहर ने बताया कि वह अत्यधिक नशा करता है। सोमवार की रात भी नशे की हालत में अपने घर गया था। उसे लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। उसी दौरान उसकी पत्नी ने गुस्से में धारदार हथियार से उसका निजी अंग काट दिया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए अगिआंव स्थित पीएचसी लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल लाया गया। पुलिस अपने स्तर से मामले की जां...