नई दिल्ली, मार्च 5 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। नजफगढ़ इलाके में दोस्तों के बीच चल रहे झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंचे युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 19 वर्षीय महेश बाल्यान अपने परिवार के साथ नगली विहार पार्ट-1, नगली सकरावती में रहता है। महेश ने बताया कि 28 फरवरी की रात करीब आठ बजे उसके दोस्त ललित उर्फ बकरी का फोन आया। ललित ने बताया कि कुछ लड़के उनके दोस्त अनिल की पिटाई कर रहे हैं और उसे हेमंत जनरल स्टोर के पास, नगली डेयरी पहुंचने को कहा। महेश करीब दस मिनट में मौके पर पहुंचा तो देखा कि कुछ युवक अनिल के साथ मारपीट कर रहे हैं। उसने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उसे घेर लिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.