फिरोजाबाद, मई 11 -- थाना खैरगढ़ क्षेत्र में सिरमई मे पति ने पत्नी को जान से मारने की नीयत से छत से फेंक दिया। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। सर्वेश कुमार पुत्र गीतम सिंह निवासी ग्राम नगला वाजदार थाना मक्खनपुर ने बताया के उसकी भतीजी नीतू की शादी राहुल पुत्र दीवान सिंह निवासी ग्राम सिरमई थाना खैरगढ़ के साथ की थी। 9 मई की शाम को पति-पत्नी में झगड़ा हो रहा था। तभी पति राहुल ने जान से मारने की नीयत से नीतू को छत से नीचे फेंक दिया जिससे उसके सिर व शरीर में गंभीर चोट आई। आस पड़ोस के ग्रामीणों के सहयोग से उसे उपचार के लिए फिरोजाबाद स्थित ट्रामा सेंटर ले गए। थाना खैरगढ़ पर राहुल पुत्र दीवान सिंह निवासी ग्राम सिरमई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना प्रभारी प्रेम सिंह का कहना है प्राथमिकी के आ...